गणेश चतुर्थी:- महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार लालबाग के राजा का भव्य स्वागत, गणोत्सव से पहले भारत में धूम

Spread the love

गणेश चतुर्थी:- महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार लालबाग के राजा का भव्य स्वागत, गणोत्सव से पहले भारत में धूम

गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन यह महाराष्ट्र का एक प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार के शुरू होने से पहले से ही पूरे राज्य में धूम मची होती है। सात सितंबर को शुरू हो रह गणेश उत्सव से ठीक पहले लालबाग के राजा की पहली झलक गुरुवार को सामने आई। हर साल की तरह इस साल भी गणपति का लुक बिल्कुल अलग है। बता दें कि मुंबई में गणपति का एक भव्य मंदिर है, जिसे लालबाग के राजा के नाम से जाना जाता है।

मुंबई में लालबाग के राजा की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है। ऐसा माना जाता है कि लाल बाग दर्शन करने वालों की मनोकामना पूरी होती है। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए केवल देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही 10वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर गणपति का विसर्जन किया जाता है। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी।

वैसे तो भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्ति शुभ होती है। इसके अलावा अगर गणपति की मूर्ति लकड़ी की बनाकर स्थापित की जाए तो भी शुभ माना जाता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये लकड़ियां पीपल, आम या नीम की होनी चाहिए।
गणेश उत्सव के दौरान वैसे तो भगवान गणेश को तमाम पकवानों का भोग लगाया जाता है, लेकिन उनका सबसे प्रिय भोग है मोदक। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 03:01 बजे से होगी और इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05:37 मिनट पर होगा।

और पढ़े  West Asia- सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को सजा देने के लिए नए सिरे से हवाई हमले

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *