जी-20 Summit रामनगर: विदेशी मेहमानों ने कॉर्बेट पार्क में लिया जंगल सफारी का आनंद,जैव विविधता के बारे में भी जाना ।

जी-20 Summit रामनगर: विदेशी मेहमानों ने कॉर्बेट पार्क में लिया जंगल सफारी का आनंद,जैव विविधता के बारे में भी जाना ।

रामनगर में जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने आज बृहस्पतिवार सुबह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी की। साथ ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य के बारे में भी जाना। इस दौरान गेट पर उनका पार्क प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। आमडंडा गेट पर स्थानीय महिलाओं ने विदेशी मेहमानों का पारंपरिक परिधानों में तिलक कर स्वागत किया। वहीं विदेशी मेहमान भी गदगद नजर आए।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विश्वविख्यात है। यहां हर साल देश-विदेश से पर्यटक जंगल सफारी के लिए आते हैं। यह भारत में बाघों की राजधानी के नाम से भी मशहूर है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए निकले। कॉर्बेट पार्क की ओर से जिप्सी चालकों व नेचर गाइड को ड्रेस दी गई है।

और पढ़े  बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…