खरी उतरी मित्र पुलिस :9 माह बाद मिला गुमशुदा व्यक्ति, सकुशल मिलने पर परिजनों मैं खुशी की लहर।

विगत दिनांक 19 मई 2021 को श्री महेश पांडे पुत्र श्री परमानंद पांडे निवासी दुर्गापालपुर परमा हल्दुचौड लालकुआं जनपद नैनीताल जो घर से बिना बताए कहीं चले गए थे, जिस संबंध में थाना लालकुआं में उनकी पत्नी श्रीमती दीपा पांडे द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2021 को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री संजय कुमार के दिशा निर्देशन एवं चौकी इंचार्ज हल्दुचौड श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में चौकी हल्दुचौड से पुलिस टीम का गठन कर उक्त गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात गुमशुदा उपरोक्त महेश पांडे को दिनांक 26 मई 2022 को लगभग 9 माह बाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर गुमशुदा व्यक्ति को उनकी पत्नी दीपा पांडे के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस सहित नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम में*
1 उप निरीक्षक श्री त्रिभुवन सिंह अधिकारी चौकी हल्दुचौड
2 कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलखवाल

और पढ़े  ऋषिकेश: पंजाबी गायक दिलजीत पहुंचे तीर्थनगरी, गंगा तट पर बिताया समय, खूबसूरत वादियों का किया दीदार
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…