दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार

यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को तड़के करीब 3.00 बजे एक इनोवा खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

 

हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। हादसे में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) व ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) की मौत हुई है।

वहीं, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि इनोवा सवार सभी लोग वाराणसी से कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…