आज से मध्यप्रदेश में शुरू होंगी चार नई उड़ानें: CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, इन शहरों के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट

ध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को चार नई सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नई उड़ानों के शुरू होने से प्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।

नई सेवाओं में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूट पर उड़ानों का संचालन एलायंस एयर की ओर से किया जाएगा। मध्य प्रदेश सिविल एविएशन पॉलिसी के तहत राज्य सरकार प्रत्येक राउंड ट्रिप पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराएगी।
आठ हवाई मार्गों को मिली मंजूरी
राज्य की विमानन नीति के तहत अब तक आठ हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। इनमें से चार रूट पर उड़ान सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि बाकी चार मार्गों पर सेवाओं का शुभारंभ रविवार से किया जा रहा है। पहले शुरू किए गए मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं।
भोपाल-रीवा उड़ान से विंध्य क्षेत्र को फायदा
सरकार के अनुसार भोपाल-रीवा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क और मजबूत होगा। इससे राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, भोपाल-पटना सीधी उड़ान का लाभ मध्य प्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ-साथ यात्रियों, व्यापारियों और कारोबारियों को भी मिलेगा। इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होने और आवागमन सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का कहना है कि नई हवाई सेवाओं के विस्तार से मध्य प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राज्य के अलग-अलग शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिए विमानन नीति के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।
और पढ़े  मध्य प्रदेश- सागर में जहरीली शराब पीने से 9 की मौत, कई अन्य की हालत गंभीर
  • Related Posts

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…

    जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ तहसील क्षेत्र में संदिग्ध नकली और अवैध शराब के सेवन से बड़ी त्रासदी सामने आई है। अब तक 11 लोगों की…