घर से आ रही थी दुर्गंध, दरवाजा खुला तो दिखा रिटायर्ड दंपती का शव

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड दंपति के शव मिलने से सनाका खिच गया है। वृद्ध दंपती अपने ही मकान में मृत मिले। घर से तेज दुर्गंध आने के बाद उनके मकान में किराये से रहने वाले छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। वृद्ध दंपति दो दिन से घर से बाहर नहीं निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दंपति का बेटा विदेश में रहता है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। साथ ही करीबी परिजनों और रिश्तेदारों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार, सुदामा नगर निवासी 64 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी 62 वर्षीय पत्नी शकुंतला बारीक अपने घर में रहते थे। हेमंत बारीक रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जबकि शकुंतला बारीक कस्तूरबा अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वृद्ध दंपति अपने घर में अकेले रहते थे। मकान के एक हिस्से में छात्र किराये से रहते हैं। उनका बेटा अपने परिवार के साथ विदेश में रहता है।
आत्महत्या की आशंका
मृतक दंपति घर से बहुत कम बाहर निकलते थे। किराये से रहने वाले छात्रों ने पुलिस को बताया कि अंकल-आंटी शायद ही कभी घर से बाहर निकलते थे। इसलिए दो दिन तक उनके बाहर नहीं निकलने पर किसी को कोई अंदेशा नहीं हुआ। शुक्रवार देर शाम घर से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि दंपती की एक साथ सामान्य मृत्यु होना संभव नहीं लगता। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका से भी इनकार किया है। पुलिस ने दंपति के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दंपति की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई, आत्महत्या है या कोई अन्य अनहोनी हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
और पढ़े  इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक
  • Related Posts

    इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

    राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में…

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…