उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शपथ ग्रहण के बाद पहली बार औपचारिक मुलाकात

 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है। बता दें कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ये दोनों की पहली औपचारिक मुलाकात है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद इस पद के लिए चुनाव हुए थे।

 

उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में दोनों की मुलाकात
अधिकारियों ने बताया कि आलीशान उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने वाले पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दोपहर राधाकृष्णन से मुलाकात की। सितंबर में सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से यह दोनों की पहली मुलाकात है। जगदीप धनखड़ ने आखिरी बार राधाकृष्णन से राष्ट्रपति भवन में उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुलाकात की थी।

उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने वाले पहले शख्स है धनखड़
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मौलाना आजाद रोड स्थित उपराष्ट्रपति निवास में रहते थे। लगभग दो साल पहले, उपराष्ट्रपति एन्क्लेव उनका नया आधिकारिक निवास बन गया। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 13 एकड़ में फैली इस संपत्ति के पहले निवासी थे।

बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति बने थे सीपी राधाकृष्णन
चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 12 सितंबर को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव जीता था। इस चुनाव में उन्हें कुल 452 वोट मिले थे। 9 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ था। बता दें कि इस चुनाव में 14 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की। उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदाता होते हैं।

और पढ़े  अगर शर्म बची है तो इस्तीफा दें: ज्ञानेश कुमार पर जयराम रमेश ने बोला हमला, कहा- अब आप देश के लिए बोझ बन गए
  • Related Posts

    सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?

    सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रस्तावित नई लाइब्रेरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खास तौर पर इस बात पर…

    स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

    स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति…