देहरादून – उपनल कर्मचारियों के समर्थन में आए पूर्व CM हरीश रावत, करेंगे एक दिन का उपवास

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, नियमितीकरण की मांग पर आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में एक दिन का उपवास करुंगा। उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के प्रति संवेदनशील नहीं है। लंबे समय से नियमितीकरण का मामला लटकाया जा रहा है। जबकि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उपनल कर्मचारियें के पक्ष में हैं।

पूर्व सीएम ने कहा, अतिथि शिक्षक हमारी शिक्षा के धनवंतरी हैं। यदि हमको अपनी ग्रामीण शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और जीवंत रखना है, तो अतिथि शिक्षक के प्रति संवेदनशील होने के साथ ही उन्हें सम्मान भी देना पड़ेगा। यदि अगले दो दिन के अंदर सरकार उचित निर्णय नहीं लेती है तो मैं आमरण अनशन पर बैठे उपनल कर्मियों के साथ एक दिन के उपवास पर बैठूंगा।

यदि उनके अनशन पर राजनीति की लपट दिखाई देगी, तो मैं महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष उपनल कर्मियों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखूंगा। यह मेरे लिए इस राज्य के एक नागरिक के तौर पर उपनल कर्मियों के शोषण के प्रति मेरा प्रायश्चित होगा।

और पढ़े  देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…