कोरोना काल के बाद पहली बार भगवान श्री रामलला के अस्थाई भवन में उत्सव का आयोजन ।।

रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री रामलला के मंदिर निर्माण के साथ उनके उत्सव को भी भव्यता के साथ मनाए जाने के की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट की मानें तो कोरोना काल के बाद पहली बार भगवान श्री रामलला के अस्थाई भवन में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तो वही भगवान श्री राम के जन्म के दौरान अयोध्या के साधु-संतों के साथ श्रद्धालुओं के भी शामिल होनेे का मौका मिल सकता है। और इस बार जन्म स्थान पर भी विशेष पूजन करेंगे। और इस दौरान अयोध्या आने वाले अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन मिल सके। जिसको लेकर राम लला की अवधि में 3 अप्रैल से बदलाव किया जाएगा।जो सुबह 6:00 से 11:30 तक 2:00 से 7:30 तक का दर्शन कराए जाने की अवधि में परिवर्तन किया गया है।वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि राम जन्म उत्सव इस बार अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु की कृपा से इस बार महामारी का प्रकोप नहीं है इसलिए बड़े उत्साह से इस पूरे आयोजन को किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि में भी इस हम लोग बहुत ही अच्छा साज सज्जा फूल बंगले की झांकी व र भगवान राम लला के प्रसाद जो आने वाले भक्तों को भी मिल सके मार्ग की सज्जा की जा रही है साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन अवधि को भी होने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए बढ़ाया गया है। जिस से आने वाली सभी श्रद्धालुओं को दर्शन प्राप्त हो सके।

और पढ़े  बाबा नीब करौरी: जन्मभूमि से समाधि तक करें सफर, टूर पैकेज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स, 50 फीसदी की विशेष छूट भी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…