प्लाइट मोड- आपके मोबाइल फोन में फ्लाइट मोड सिर्फ हवाई सफर के लिए नहीं है,जानिए इसके पांच जबरदस्त यूज!

 

 

मोबाइल फोन में ‘फ्लाइट मोड’ या ‘एयरप्लेन मोड’ एक ऐसा फीचर है जिसे ज्यादातर लोग केवल हवाई यात्रा के समय इस्तेमाल करते हैं। यह सभी वायरलेस कनेक्शनों को अस्थायी रूप से बंद कर देता है- जैसे मोबाइल नेटवर्क, Wi-Fi, ब्लूटूथ आदि, ताकि हवाई जहाज की नेविगेशन प्रणाली में कोई बाधा न आए।

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फ्लाइट मोड का उपयोग केवल उड़ानों तक सीमित नहीं है। असल में, यह फीचर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकता है। जानिए फ्लाइट मोड के 5 ऐसे शानदार उपयोग, जो आपके रोजाना काम आ सकते हैं।

 

1. बैटरी बचाने का स्मार्ट तरीका
जब नेटवर्क कमजोर होता है, तो आपका फोन लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। फ्लाइट मोड ऑन करने से यह खोज बंद हो जाती है और फोन की बैटरी लंबे समय तक चलती है।

 

2. जल्दी चार्ज करने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन तेजी से चार्ज हो, तो चार्जिंग से पहले फ्लाइट मोड ऑन कर दें। इससे नेटवर्क एक्टिविटी बंद हो जाती है और फोन 20-25% तेज़ी से चार्ज होता है।

 

3. बच्चों के लिए सुरक्षित मोड
जब आप बच्चों को फोन पर गेम या वीडियो दिखाते हैं, तो फ्लाइट मोड ऑन करना बेहतर होता है। इससे इंटरनेट बंद हो जाता है और वे कोई वेबसाइट या एप एक्सेस नहीं कर पाते।

 

4. फोन को गर्म होने से बचाता है
कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में फोन सिग्नल ढूंढते हुए जल्दी गर्म हो जाता है। फ्लाइट मोड इस प्रक्रिया को रोकता है जिससे फोन का टेंप्रेचर कम रहता है और बैटरी ज्यादा देर तक चलती है।

और पढ़े  दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट, ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र
  • Related Posts

    दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट, ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र

    दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो चलाकर स्वरोजगार से जोड़ने वाली दुर्गा योजना को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई…

    2020 दिल्ली दंगा-: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न

    कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के दौरान भजनपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई हिंसा के मामले में दोषी ठहराए गए पांच आरोपियों की सजा पर बुधवार को सुनवाई…