कार से टकराया गलत दिशा से आ रहा ट्रेलर,हंसते-खेलते परिवार में 5 लोगों की मौत,शव घर लाए गए तो मचा कोहराम

Spread the love

यपुर के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर रविवार को गलत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह (32), पत्नी प्रियांशी (33), बेटी श्री (छह माह), अभिषेक के पिता सत्यप्रकाश (65) और मां रमादेवी(63) की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों का शव सोमवार को ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर के बाहर रिश्तेदारों, परिजनों और स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई।

सभी लोग कार से खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त अभिषेक के बहनोई, बहन और उनके दो बच्चे दूसरी कार में आगे चल रहे थे।

 

अभिषेक की चचेरी बहन निरुपमा ने बताया कि सत्यप्रकाश, पत्नी, बहू और पोती के साथ शनिवार सुबह लखनऊ से बेटी रश्मि के घर मैनपुरी में नाती का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे। अभिषेक नोएडा से बहन के घर पहुंचे।

 

शनिवार रात सभी ने पार्टी की। रविवार सुबह सभी खाटू श्याम मंदिर के लिए निकले। कार अभिषेक चला रहे थे। वहीं, दूसरी कार में बेटी रश्मि, दामाद मयंक, उनके दो बच्चे और चालक थे। सुबह करीब 8 बजे जयपुर के मनोहरपुर दौसा हाईवे पर जमवारारामगढ़ में गलत दिशा से आ रहे ट्रेलर से अभिषेक की कार की भिड़ंत हो गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में पलट गए। कार सवार सभी लोग गाड़ी में फंस गए।

एक माह में दो भाइयों की मौत से परिवार सदमे में
हादसे में शिकार लोग मूलरूप से सीतापुर के मिश्रिख के रहने वाले थे। एक माह पहले ही सत्य प्रकाश के भाई सूर्य प्रकाश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि हादसे में हुई पांच परिजनों की मौतों ने फिर से सभी को झकझोर कर रख दिया। मकान से सिर्फ लोगों की सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है।

और पढ़े  UP- शादी वाले घरों को मिल सकेंगे एक साथ 8 सिलिंडर, विवाह निमंत्रण कार्ड के साथ करना होगा आवेदन

Spread the love
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love