उदय सिंघानिया परी सिंह की फ़िल्म “दिल परदेशी हो गया” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Spread the love

लखनऊ –

लयराना मोशन पिक्चर के बैनर तले बनने जा रही “दिल परदेशी हो गया” का अभिनेत्री परी सिंह के जन्मदिन पर फर्स्ट लुक आउट हुआ।
फर्स्ट लुक की बात करे तो फर्स्ट लुक काफी इंट्रेस्टिंग दिख रहा है जिसमे दूल्हे की ड्रेस पहनें हुए फ़िल्म के अभिनेता उदय सिंघानिया दुल्हन की ड्रेस में व्हीलचेयर पर बैठी परी सिंह को ले जाते नजर आ रहे है जिन्हें देखकर एक प्योर साफ सुथरी लव स्टोरी प्रतीत हो रही है। बाकी पोस्टर से यही लग रहा है की ये फ़िल्म भोजपुरी में एक अलग कहानी वाली फिल्म साबित होगी। उम्मीद है फ़िल्म भोजपुरी बॉक्स आफिस पर अपना कमाल दिखाएगी।
बता दे उदय सिंघानिया और परी सिंह की जोड़ी ने कई फ़िल्में एक साथ लगातार की है और इस जोड़ी को फ़िल्म जगत के निर्माता निर्देशक पसन्द भी कर रहे हैं जिससे इन्हें लगातार काम मिल रहा हैं और अभी हाल ही में लयराना मोशन पिक्चर ने इस जोड़ी को अपनी 5 फिल्मो के लिए अनुबंधित किया था जिसमे पहली फ़िल्म “दिल परदेशी हो गया” का कार्य शुरू हो गया है बहुत जल्द इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू की जायेगी।
फ़िल्म के निर्माता यश राज शर्मा है जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया है और फ़िल्म का निर्देशन करेंगे संदीप सिंह। फ़िल्म में गीत संगीत की बात करे तो बहुत कमाल का गीत संगीत है जिसे दिया साजन मिश्रा ने जिहोने भोजपुरी फ़िल्म जगत को कई सारे हिट गाने दिए है। फ़िल्म की इस बेहतरीन कहानी को पिंकू दुबे ने लिखा है और फ़िल्म का छायांकन करेंगे विपिन प्रसाद। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (एडिफ्लोर) है।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में उदय सिंघानिया और परी सिंह है बाकी के कलाकारों का चयन चल रहा है।

और पढ़े  ईद के दिन गौ-रक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम,वाहनों की लगीं लाइन 

Spread the love
  • Related Posts

    UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बीते तीन दिनों के दाैरान झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री या इससे भी…


    Spread the love

    आज योगी कैबिनेट की बैठक, निजी बिजनेस पार्क सहित इन 23 प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 23 प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश निजी बिजनेस पार्क विकास योजना-2025…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *