नैनीताल: भीमताल में मिला पहला बर्ड फ्लू का केस

Spread the love

 

 जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। पांडेगांव में एक छोटे मुर्गी बाड़े में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा था। जांच में एक मुर्गी में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि होते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिले में पहले ही यूपी और ऊधमसिंह नगर से मुर्गियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई गई है।

ऊधमसिंह नगर और यूपी में पिछले महीने बर्ड फ्लू के केस आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था। प्रशासन ने इन इलाकों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया था। पशुपालन विभाग को भी मुर्गियों के बीमार होने पर सैंपलिंग के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। अब जिले में बर्ड फ्लू का पहला केस आने के बाद विभाग की चिंता बढ़ गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.धीरेश जोशी ने बताया कि भीमताल के पांडेगांव में स्थित मुर्गीबाड़े में 40 मुर्गियों की मौत हो गई थी। सैंपल लेने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर मुर्गीबाड़े को सैनिटाइज कराया गया है। क्षेत्र के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले मुर्गीबाड़ों में तीन महीने तक 15-15 दिन में सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। किसी भी मुर्गी की असामान्य मौत पर पशुपालन विभाग को सूचित किया जा सकता है।


Spread the love
और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love