चमोली- ग्वीलों गांव के जंगलों में भड़की आग, लोगों में मची अफरातफरी, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई

नगर क्षेत्र के समीप ग्वीलों गांव के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार को अचानक आग भड़क गई। वन विभाग और फायर सर्विस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे में काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास स्थित आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचने से बचा लिया गया।

 

जंगल की आग जब तेजी से फैलने लगी तो स्थानीय लोगोंं में अफरा-तफरी मच गई। आग आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और अग्नि शमन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही अग्नि शमन गोपेश्वर और अलकनंदा वन प्रभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों विभागों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। नपा सभासद दीपक बिष्ट ने का कहना है कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचा जा सके।

अलकनंदा वन प्रभाग के रेंज अधिकारी डबल सिंह खाती ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही फायर सर्विस को भी तुरंत सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…