टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा

नसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर सेंदुल के पास सड़क किनारे खड़े एक यूटिलिटी (पिकअप) वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि 112 के माध्यम से भरत अहिरवार नाम के व्यक्ति ने करीब 12:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।
खराबी आने के बाद चालक ने सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया था वाहन
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कुछ खराबी आने के बाद चालक ने उसे सिंदूल के पास सड़क किनारे खड़ा किया और मैकेनिक को बुलाने के लिए घनसाली बाजार चला गया। इसी दौरान वाहन में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
आग ने कुछ ही समय में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन से उठती लपटों को देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन मालिक/चालक और संबंधित विभाग को सूचना दी।
गनीमत रही कि आग लगने के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को आसपास फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आया यूटिलिटी वाहन चमियाला स्थित पंवार लघु उद्योग का बताया जा रहा है। आग लगने से वाहन को काफी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और वाहन को हुए नुकसान का आकलन अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…