हरिद्वार: निरंजनी अखाड़ा परिसर में बने कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी, सामान जला

Spread the love

 

गर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर में बुधवार को अचानक एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में आग लग गई है। सूचना पर एक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग के चलते कमरे में भारी मात्रा में धुआं भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

फायर कर्मियों ने आग और धुएं पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और उसे अखाड़ा परिसर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love