हल्द्वानी: गिरोह बनाकर प्रॉपर्टी डीलर से 1.56 करोड़ की धोखाधड़ी, 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

रामनगर और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में कॉटेज और जमीन दिलाने के नाम पर बरेली रोड निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से 1.56 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में गाजियाबाद के परिवार और नोएडा की उनकी महिला पार्टनर सहित कई लोगों पर रकम हड़पने और रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल करने का आरोप है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र कुमार निवासी अलकनंदा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह भूमि खरीदना चाहता था। इसी बीच वह कैलाश सती निवासी साई हैरिटेज गाजियाबाद और उनकी पार्टनर सुभ्रा गुप्ता निवासी होशियारपुर सेक्टर-51 नोएडा के संपर्क में आया। इस वर्ष 31 जनवरी को कैलाश, उनकी पत्नी रेखा, पुत्र गौरव, स्वाति और रवि कुमार उसके आवास पर आए और ग्राम श्रीकोट माडाली भिकियासैंण में 12 नाली भूमि का सौदा 90 लाख रुपये में हुआ। गैबुआ रामनगर स्थित कॉटेज का भी मौखिक सौदा हुआ। इसी दौरान कैलाश ने रुपये की जरूरत बताई तो 46 लाख रुपये बैंक और 1.10 करोड़ कैश दिए। इसमें 90 लाख भूमि के लिए और 66 लाख कॉटेज का बयाना शामिल है। दो करोड़ के सौदे में शेष 44 लाख रजिस्ट्री और बैनामे के समय देना तय हुआ। अब शेष धनराशि लेकर रजिस्ट्री और बैनामे के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करने लगा। बीती 28 अप्रैल को आरोपियों ने रजिस्ट्री न कराने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

मुरादाबाद और कालाढूंगी थाने में भी दर्ज हैं तीन मामले
प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र गुप्ता के अनुसार सात जुलाई को इस संबंध में राजीनामा किया गया और धनराशि वापस करने पर सहमति बनी लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। आरोप लगाया गया है कि कैलाश सती और अन्य लोग गैंग बनाकर ठगी कर रहे हैं। कैलाश सती, गौरव सती, रेखा सती पर पूर्व में जमीन धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इनमें मुरादाबाद यूपी के थाना मुगलपुरा में धोखाधड़ी, कालाढूंगी थाने में भी दो प्राथमिकी शामिल हैं। तीन साल के भीतर ये मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने एक बार फिर कैलाश, उनकी पत्नी रेखा, पुत्र गौरव, स्वाति, रवि कुमार व महिला पार्टनर शुभ्रा, नंदन सिंह बोरा और उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ संगठिन गिरोह बनाकर धोखाखड़ी या वसूली व धोखा देकर संपत्ति हड़पने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

और पढ़े  काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

 

 

रकम लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री न करने के मामले में संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

मनोज कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे से कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेगी।…


    Spread the love

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love