एफआईआर: CJP के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर बिना अनुमति के प्रवेश करने और प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा भारी सुरक्षा घेरे और बैरिकेड्स को तोड़कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने के कुछ घंटों बाद की गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जंतर-मंतर को आधिकारिक तौर पर नामित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा (डिनोटिफाइ) दिया गया है।

 

गिरफ्तारी और पुलिस थाने के बाहर गहमागहमी
प्रतिबंधात्मक आदेशों की अवहेलना करते हुए इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद मंगलवार सुबह सौरभ दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया। संगठन के अनुसार, उनके लगभग 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां कुछ सीजेपी कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने के बाद पुलिस स्टेशन के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

 

दिपके बोले- ये जंतर-मंतर को वापस पाना
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कदम को ‘जंतर-मंतर को वापस पाना’ करार दिया और दावा किया कि प्रदर्शन स्थल को डिनोटिफाइ किए जाने से उनका आंदोलन कमजोर नहीं होगा। इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिपके, दास और रंका को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रविवार सुबह रिहा किया गया था।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट: हिरासत में लिया तो 24 घंटे में पेश करना होगा मजिस्ट्रेट के सामने, नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी

 

नए प्रदर्शन स्थलों का एलान और सीजेपी की प्रतिक्रिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने 11 अक्तूबर को एक आदेश जारी कर रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और सीबीडी ग्राउंड को प्रदर्शनों के लिए नए नामित स्थल घोषित किया है। दूसरी ओर, सीजेपी का कहना है कि डिनोटिफाइ करने की घोषणा ठीक उसी दिन (12 अक्तूबर) की गई, जिस दिन उनके प्रतिनिधियों ने संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख और समय की मांग की थी।

 

दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी
संगठन ने इस फैसले की आलोचना करते हुए तर्क दिया है कि राजनीतिक केंद्र से दूर प्रदर्शन स्थलों को शिफ्ट करने से जन असंतोष की दृश्यता कम हो जाएगी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर सीईसी के खिलाफ विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के आह्वान के चलते नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी बेहद कड़ी है।

  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…