इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर मिर्च स्प्रे फेंकने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने के आरोप में 15 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है।






