दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट हुई जारी,1 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार एक करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,55,24,858 मतदाता है। जिसमें 83 लाख पुरुष और 71 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। फाइनल वोटर सूची जारी होने के बाद अब जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।

इस हफ्ते हो सकता है चुनाव की तारीख का एलान
चुनाव आयोग की ओर से कई बैठकों का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीख की घोषणा 6 से 10 जनवरी के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तारीखों पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फरवरी में खत्म हो रहा दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल
विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 तक का है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा का गठन करने के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।सूत्रों का कहना है कि चुनाव के लिए दिसंबर की जगह जनवरी के पहले या फिर दूसरे सप्ताह के बीच तारीखों की घोषणा होगी। पिछले चुनाव की बात की जाए तो 6 जनवरी 2020 को तारीखों की घोषणा की गई थी। किसी भी राज्य के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम 35 दिन चाहिए होते हैं। ऐसे में 6 से 10 जनवरी के बीच चुनाव की घोषणा के बाद न्यूनतम समय मिल जाएगा।

और पढ़े  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

मुख्य चुनाव आयुक्त 18 फरवरी हो रहे सेवानिवृत्त 
चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव कुमार अगले साल 18 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि विधानसभा चुनाव 18 फरवरी से पहले करा दिए जाएं। हालांकि, अभी तारीखों की घोषणा के बाद ही इसकी पुष्टि होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयुक्त राजनीतिक पार्टियों समेत सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। साथ ही, समीक्षा बैठक भी की गई है।
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…