UP बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी, 8033 सेंटर पर होंगे एग्जाम

Spread the love

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। परिषद की परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक 24 दिसंबर 2025 को हुई थी। इस बैठक में समिति की मंजूरी के बाद पूरे प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र अंतिम रूप से तय किए गए हैं।

 

इन सभी परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा बोर्ड के X (ट्विटर) अकाउंट @upboardpryj और फेसबुक अकाउंट “madhyamik shiksha parishad” पर भी यह जानकारी उपलब्ध है।

 

फरवरी से होंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं वर्ष 2026 में 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं का आयोजन 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

 

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की हिंदी/प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी/सामान्य हिंदी की परीक्षा उसी दिन दूसरी पाली में कराई जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  War: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर 2 हजार किलो के बंकर बस्टर बम से किया हमला, दिखा खौफनाक मंजर
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love