शाहजहांपुर- गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरेंगे लड़ाकू विमान, पुलिस करेगी निगरानी

 

 

जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर वायु सेना जब मई में लड़ाकू विमानों को उतारेगी, तब दोनों ओर 40 स्थानों से पुलिसकर्मी उनकी निगरानी करेंगे। इसके लिए सीओ अमित चौरसिया व प्रभारी निरीक्षक ने दौरा कर दिशा-निर्देश दिए हैं। हवाई पट्टी के आसपास के गांवों में किसी बाहरी संदिग्ध की मौजूदगी न हो, इसके लिए एक-दो दिन पहले तलाशी अभियान भी चलाया जा सकता है। इस पर भी विशेष नजर रखी जाएगी कि ज्वलनशील व किसी अन्य तरह की प्रतिबंधित वस्तु हवाई पट्टी के दायरे में न पहुंच सके।

संदिग्ध वाहनों को लेकर सतर्कता अभी से बरती जाने लगी है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि दो से चार मई तक सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम रहेंगे। चिह्नित किए गए सुरक्षा बिंदुओं से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं।

 

बल्लियों के बीच कपड़ा लगाकर बाड़ की तैयार
दो व तीन मई को विमान उतारने के पूर्वाभ्यास से पहले हवाई पट्टी को सुरक्षित बनाने के लिए लकड़ी की बल्लियों के बीच कपड़ा लगाकर बाड़ तैयार किया गया है। यह काम तेजी से चल रहा है, लेकिन यह व्यवस्था अस्थायी है। हवाई पट्टी की स्थायी सुरक्षा के लिए दोनों ओर लोहे के एंगल वाली मजबूत बाड़ लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। निर्माण कंपनी के डिप्टी मैनेजर रूपेश यादव ने बताया कि हवाई पट्टी समेत विमानों की सुरक्षा के लिए अस्थायी बाड़ लगाई जा रही है। 

सभी कार्यों को पूरा करने के लिए चार दिन शेष  
गंगा एक्सप्रेसवे पर नवनिर्मित हवाई पट्टी पर सुरक्षा बिंदुओं के चिह्नांकन और बाड़ लगाने का काम एक साथ कराया जा रहा है। वायु सेना के अधिकारी इस क्षेत्र को 27 अप्रैल को ही अपने नियंत्रण में ले लेंगे। इस कारण अब वहां तकनीकी व अन्य तरह के कार्य पूरे करने के लिए सिर्फ चार दिन शेष हैं। इसीलिए सभी काम एक साथ कराए जा रहे हैं। निर्माण कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि हवाई पट्टी पर सुरक्षा बिंदु चिह्नांकन और बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा, जबकि अन्य कई कार्य पूरे हो चुके हैं।
और पढ़े  सर्दियों से पहले बढ़ा प्रदूषण: चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली, कहां का एक्यूआई 378?
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…