फीफा विश्व कप- फ्रांस के ओलीसे ने पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के बेलिंगहम ने की माराडोना की बराबरी

Spread the love

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में भले ही फ्रांस को इंग्लैंड के हाथों 6-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में दो ऐसे रिकॉर्ड बने, जिन्होंने फुटबॉल इतिहास में नई इबारत लिख दी। फ्रांस के विंगर माइकल ओलीसे ने 1970 से कायम पेले के सबसे ज्यादा असिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जबकि कप्तान किलियन एम्बाप्पे विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। हालांकि, ये दोनों उपलब्धियां फ्रांस को जीत नहीं दिला सकीं और टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं, इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम ने भी अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर माराडोना की बराबरी की है।

 

ओलीसे ने तोड़ा पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड

  • बायर्न म्यूनिख के स्टार विंगर माइकल ओलीसे ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एम्बाप्पे के दोनों गोल में असिस्ट किया। इसके साथ ही उनके नाम इस विश्व कप में कुल सात असिस्ट हो गए।
  • इससे पहले एक विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छह असिस्ट का रिकॉर्ड ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के नाम था, जिन्होंने 1970 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की थी। यह रिकॉर्ड 56 वर्षों तक कायम रहा।
  • ओलीसे ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सेनेगल के खिलाफ पहले मैच में एक, इराक और स्वीडन के खिलाफ दो-दो तथा इंग्लैंड के खिलाफ दो असिस्ट देकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
  • हालांकि एक संस्करण में सबसे ज्यादा असिस्ट का रिकॉर्ड अब ओलीसे के नाम हो गया है, लेकिन विश्व कप इतिहास में कुल असिस्ट के मामले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी अब भी शीर्ष पर हैं।
और पढ़े  IND vs ENG- इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया, जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी

विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा असिस्ट

खिलाड़ी देश विश्व कप असिस्ट
माइकल ओलीसे फ्रांस 2026 7
पेले ब्राजील 1970 6
थॉमस हैसलर जर्मनी 1994 5
पिएर लिटबार्स्की जर्मनी 1982 5
रॉबर्ट गाडोचा पोलैंड 1974 5

 

एमबाप्पे बने विश्व कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर किलियन एम्बाप्पे ने भी इतिहास रच दिया। उनके विश्व कप करियर में अब 22 गोल हो गए हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी (21) को पीछे छोड़ दिया।

विश्व कप इतिहास में गोल में सबसे ज्यादा योगदान (1966 से)

खिलाड़ी गोल असिस्ट कुल योगदान
लियोनल मेसी 21 12 33
किलियन एमबाप्पे 22 6 28
मिरोस्लाव क्लोजे 16 4 20
रोनाल्डो (ब्राजील) 15 4 19
गर्ड मूलर 14 5 19

 

 

बेलिंगहम ने भी की बराबरी
इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम ने मैच के अंतिम क्षणों में गोल दागा और विश्व कप में किसी मिडफील्डर द्वारा सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विश्व कप में मिडफील्डरों द्वारा सबसे ज्यादा गोल

खिलाड़ी गोल
जूड बेलिंगहम 8*
डिएगो माराडोना 8
रिवाल्डो 8
जेम्स रोड्रिग्ज 6
वेस्ली स्नाइडर 6
*बेलिंगहम अभी सक्रिय खिलाड़ी हैं।

 

 

रिकॉर्डों के बीच इंग्लैंड ने जीता कांस्य पदक

  • मैच आधुनिक विश्व कप इतिहास का सबसे ज्यादा गोल वाला तीसरे स्थान का मुकाबला बन गया। इंग्लैंड ने पहले हाफ में 4-0 की बढ़त बना ली थी। डेक्लन राइस ने तीसरे मिनट में खाता खोला, इसके बाद एजरी कोंसा ने बढ़त दोगुनी की। बुकायो साका ने दो और गोल दागकर हाफ टाइम तक स्कोर 4-0 कर दिया।
  • दूसरे हाफ में फ्रांस ने शानदार वापसी की। एम्बाप्पे ने दो और ब्रैडली बारकोला ने एक गोल कर स्कोर 4-3 कर दिया। हालांकि, 87वें मिनट में साका ने पेनाल्टी पर हैट्रिक पूरी कर इंग्लैंड को राहत दिलाई। इंजरी टाइम में उस्मान डेम्बेले ने एक गोल जरूर किया, लेकिन 90+8वें मिनट में जूड बेलिंगहम ने गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।
  • इस हार के साथ फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशां का 14 वर्षों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने 1966 के बाद विदेशी धरती पर विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
और पढ़े  स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?जानिए फाइनल का पूरा गणित

Spread the love
  • Related Posts

    Sindhu- 7 साल का इंतजार खत्म! सिंधू ने जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय चैंपियन

    Spread the love

    Spread the love भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने आखिरकार अपने लंबे खिताबी इंतजार को खत्म करते हुए जापान ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया। टोक्यो में…


    Spread the love

    स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?जानिए फाइनल का पूरा गणित

    Spread the love

    Spread the love39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ…


    Spread the love