फास्टैग पास- आप भी बनवा रहे है 3 हजार रुपये वाला पास..तो जानें खरीदने से लेकर हर एक जरूरी बात किस टोल पर काम करेगा और किस पर नहीं? 

 

अगर आप भी काफी ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए कल यानी 15 अगस्त 2025 से एक नया वार्षिक फास्टैग पास शुरू हो रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए ये एलान किया था। ये फास्टैग कल यानी 15 अगस्त से आप खरीद सकेंगे।

मौजूदा समय में अगर हम टोल से गुजरते हैं तो हमें हर एक टोल के लिए अलग-अलग पेमेंट करनी होती है। हालांकि, ये सब पेमेंट फास्टैग के जरिए हो जाती है और पैसा आपके फास्टैग अकाउंट से कट जाता है। इसके लिए फास्टैग को रिचार्ज करना होता है, लेकिन अगर आप ये वार्षिक फास्टैग खरीद लेते हैं तो आपको इसका फायदा टोल पर मिल सकता है।

क्या है ये वार्षिक फास्टैग और कब से ले सकेंगे?

  • दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए कार, जीप और अन्य चार पहिया वाहनों के लिए सिर्फ 3 हजार रुपये के वार्षिक फास्टैग को लाने की घोषणा की। ये फास्टैग आपको 15 अगस्त से मिलने लगेगा, जिसे आप खरीद सकेंगे।

क्या है इस पास का सबसे बड़ा फायदा?

  • अगर आप 3 हजार रुपये वाले वार्षिक फास्टैग को लेते हैं तो इसका फायदा आपको ये मिलता है आप एक वर्ष में 200 टोल पार कर सकते हैं। इसे ऐसे समझिए कि अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना पास लेते हैं तो आप 200 टोल एक साल के अंदर पार कर सकेंगे। फिर चाहे ये टोल आप एक दिन में पार कर लें या पूरे साल में, इसकी लिमिट एक साल की होगी।
और पढ़े  आज वायुसेना दिवस-: देश के वायुवीरों को नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई

किन टोल पर मिलेगा फायदा और कहां नहीं?

  • अगर आप इस वार्षिक फास्टैग को खरीदते हैं तो आपको इसका फायदा NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर मिल सकेगा और आप इस पास की मदद से ये टोल पार कर सकेंगे। जबकि, स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर आपका फास्टैग पहले जैसे ही काम करेगा, यहां पर आपको अलग से टोल देना होगा।

क्या नया फास्टैग खरीदना पड़ेगा?

  • अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या आपको इस वार्षिक फास्टैग पास का लाभ लेने के लिए अगल से क्या नया पास खरीदना होगा? तो जान लें नहीं, क्योंकि जिनके पास पहले से फास्टैग है, उन्हें नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।
ऐसे खरीद सकते हैं वार्षिक पास:-

स्टेप 1

  • 3 हजार रुपये वाले वार्षिक पास को लेने के लिए आपको Rajmarg Yatra App या फिर NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाना है
  • यहां पर आपको फास्टैग आईडी या फिर अपनी गाड़ी के नंबर से लॉगिन करना है
  • इसके आपको आपको 3 हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट (यूपीआई, डेबिट कार्ड आदि) करनी है
स्टेप 2
  • अब आपकी पेमेंट जैसे ही हो जाती है तो फिर आपके मौजूदा फास्टैग के साथ ये 3 हजार रुपये वाला पास लिंक हो जाता है
  • आपको इसका एक एसएमएस आएगा, जहां पर आपको जानकारी दी जाती है कि आपका 3 हजार रुपये वाला वार्षिक पास एक्टिव हो गया है
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…