भीषण हादसा: घर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई,पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

 

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से अपने गांव गुलरिया लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में जितेंद्र कुमार उर्फ राजा पटेल (32), उनकी चार वर्षीय बेटी श्रद्धा और भाभी सीमा देवी (32) शामिल हैं। जितेंद्र बेटी श्रद्धा की अंगुली में समस्या के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। लौटते समय सोमवार रात करीब 10.30 बजे हादसा हो गया। कार में सवार जितेंद्र की पत्नी सुषमा (30) और भतीजा शिवम (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।

 

कार के उड़े परखच्चे 
तेज रफ्तार होने की वजह से पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पिछली सीट पर जितेंद्र का भतीजा हर्षित पटेल (15 वर्ष) और छह माह का बेटा मां की गोद में था। टक्कर के बाद दोनों बाहर गिर गए। दोनों को मामूली चोट आई है। मोहित ने परिजनों को कॉल कर घटना की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही परिजन और खाद व्यवसायी अंकित वाजपेई गाड़ी से मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर भीरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से ओयल ट्रामा सेंटर भेजा गया, वहां जितेंद्र और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया।

तीन गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सीमा देवी ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…