Factory Fire: चीन में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, 28 लोगों की मौत, हादसे पर राष्ट्रपति जिनपिंग ने क्या कहा?

चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई।

घटना के वीडियो में देखा गया कि आग ने पूरे कारखाने और उसके आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया।
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने क्या बताया?
चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक संयुक्त टीम जिनजियांग शहर भेजी गई है। यह शहर पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के क्वांझोउ में स्थित है।

मंत्रालय के अनुसार, आग दोपहर करीब 12 बजे कारखाने में लगी थी।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने क्या निर्देश दिए?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खोज और बचाव अभियान में पूरी ताकत लगाएं, हादसे के कारणों का पता लगाएं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।
और पढ़े  पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ: पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…