Exit Polls में पिछड़े अखिलेश यादव का क्या है प्लान, लड़ाई, क्रांति और आंदोलन की बातें क्यों?

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आए तमाम एग्जिट पोल्स में पिछड़ती दिख रही सपा ने अब काउंटिंग से पहले धांधली का आरोप लगाया है। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने इसे लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई बताते हुए क्रांति से बदलाव की बात कही है। उन्होंने किसान आंदोलन का उदाहरण देकर युवाओं से लोकतंत्र का प्रहरी बनने को कहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि चुनाव परिणाम सपा के अनुकूल नहीं आए तो क्या पार्टी इसे अस्वीकार करते हुए विरोध करने का प्लान बना रही है?

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”आज से,अभी से हर युवा, हर मतदाता अगले 3 दिन तक मत की रक्षा के लिए मतगणना केंद्र की किलेबंदी कर दे और ढोल-मंजीरा लेकर आजादी के अफसाने गाए। किसानों की तरह उनके लिए भी लोकतंत्र के लंगर लगेंगे और दुनिया देखेगी लोकतंत्र को कैसे बचाया जाता है। राजनीति बाहुबल के आगे जनबल झुकेगा नहीं।”
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा, ”वाराणसी में EVM पकड़े जाने का समाचार उप्र की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा-गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने!”

‘आखिरी लड़ाई, आजादी जैसी लड़नी होगी जंग’
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है। इसके बाद तो जिस तरह आजादी के लिए लड़ाई लड़ी गई थी, उसी तरह आपको और हमें क्रांति करनी पड़ेगी। मैं तो अपने नौजवानों से अपील करूंगा कि जहां किसान इतने साल बैठे रहे तब सरकार झुकी, कम से कम तीन दिन लोकतंत्र के प्रहरी बनकर ईवीएम बचाएं

और पढ़े  HC- सामूहिक दुष्कर्म में पहरा देने या पीड़िता को पकड़ने वाला भी मुख्य अपराधी के बराबर दोषी, सजा बरकरार

Spread the love
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *