ईपीएफओ- शुरू नहीं हुआ EPFO पोर्टल, अब इस दिन होगा चालू, जानें कब से UPI-ATM से निकाल पाएंगे PF के पैसे

अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जून 2026 से ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (पैसे क्लेम करने वाली और पासबुक वाली वेबसाइट) शटडाउन है।

 

इस पोर्टल को वैसे 1 जुलाई 2026 को शुरू होना था, लेकिन आज यानी 2 जुलाई को भी ये शुरू नहीं हुआ है। हालांकि, पोर्टल पर ईपीएफओ पर पोर्टल फिर से चालू होने की नई तारीख दे दी गई है। वहीं, पीएफ खाताधारकों के मन में ये सवाल भी चलना लाजमी है कि आखिर पीएफ के पैसे UPI और ATM से कब से निकलने लगेंगे?

 

 

कब शुरू होगा पीएफ का पोर्टल?

  • ईपीएफओ का पोर्टल अब कल यान 03 जुलाई 2026 को शुरू होगा
  • पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कल यानी 3 जुलाई को पोर्टल शुरू होगा
  • हालांकि, कितने बजे पोर्टल शुरू होगा इसका समय यहां नहीं दिया गया है
EPFO 3.0 Update Portal Still Not Live Know New Launch Date When PF Withdrawal via UPI and ATM Will Start

क्या लिखा है पोर्टल पर?

  • EPFO के पोर्टल पर मैसेज लिखा है कि, “सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने, प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ाने और यूजर को बेहतर अनुभव देने के लिए, EPFO ‘क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम’ के लिए डाटाबेस को एक साथ लाने और सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को अपग्रेड करने का काम कर रहा है। सिस्टम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। EPFO 3 जुलाई 2026 तक मेंबर और एम्प्लॉयर के लिए सर्विस शुरू कर देगा। इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद है। इस समय के दौरान, मेंबर और एम्प्लॉयर ‘मेंबर इंटरफेस’ और ‘एम्प्लॉयर इंटरफेस’ में लॉगिन नहीं कर पाएंगे। नतीजतन, इन इंटरफेस के जरिए मिलने वाली सभी ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध नहीं होंगी।”
और पढ़े  3 साल से रच रहा था साजिश: हमाम का निकला अलकायदा कनेक्शन, प्रतिबंध के बावजूद कट्टरपंथी कैसे बना सह-पायलट?

 

 

UPI-ATM से पीएफ के पैसे कब से निकल पाएंगे?

  • जब से ईपीएफओ की तरफ से घोषणा हुई थी कि जल्द ही पीएफ के पैसे UPI और ATM निकाले जा सकेंगे
  • तब से ही पीएफ खाताधारकों को इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार है
  • माना जा रहा है कि जो पीएफ का पोर्टल डाउन है, वो इसी कारण है ताकि इस सर्विस को शुरू किया जा सके

 

  • इसलिए माना जा रहा है कि कल 03 जुलाई 2026 को पोर्टल शुरू होने के बाद UPI और ATM से पैसे निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…