ईपीएफओ- 3.O: शुरू हुआ ईपीएफओ पोर्टल, पर पासबुक वेबसाइट अभी भी बंद, जानें कब से UPI-ATM से निकाल पाएंगे PF के पैसे

गर आप भी नौकरीपेशा हैं तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 26 जून 2026 से ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (पैसे क्लेम करने वाली और पासबुक वाली वेबसाइट) शटडाउन थी। जो आज यानी 03 जुलाई को फिर से शुरू हो चुकी है

ऐसे में जिन लोगों के काम कई दिनों से अटके थे, अब वे शुरू हो सकते हैं। हालांकि, अभी पीएफ की पासबुक वाली वेबसाइट जरूर डाउन है। वहीं, पीएफ खाताधारकों के मन में ये सवाल भी चलना लाजमी है कि आखिर पीएफ के पैसे UPI और ATM से कब से निकलने लगेंगे? 

 

 

कब शुरू हुआ पीएफ का पोर्टल?

  • ईपीएफओ का पोर्टल आज यानी 03 जुलाई 2026 को शुरू हुआ
  • पोर्टल पर पहले से जानकारी दी गई थी जिसमें 3 जुलाई को पोर्टल शुरू होने की बात कही गई थी
EPFO 3.0 Update Portal Still Not Live Know New Launch Date When PF Withdrawal via UPI and ATM Will Start

क्या पासबुक वाला पोर्टल भी हुआ शुरू?

  • नहीं, अभी सिर्फ पीएफ के क्लेम करने वाला पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ शुरू हुआ है
  • जबकि, पासबुक वाली वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login अभी शुरू नहीं हुई है

 

UPI-ATM से पीएफ के पैसे कब से निकल पाएंगे?

  • जब से ईपीएफओ की तरफ से घोषणा हुई थी कि जल्द ही पीएफ के पैसे UPI और ATM निकाले जा सकेंगे
  • तब से ही पीएफ खाताधारकों को इस सर्विस के शुरू होने का इंतजार है
  • माना जा रहा है कि जो पीएफ का पोर्टल अब शुरु हो गया है, तो ये सर्विस जल्दी शुरू हो सकती है
  • इसलिए माना जा रहा है कि आज पोर्टल शुरू होने के बाद UPI और ATM से पैसे निकालने की सुविधा भी जल्द शुरू हो सकती है
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
और पढ़े  सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला: लागू होगी पीजी नीति, जरूरी होगा लाइसेंस, किराये की व्यवस्था में भी बदलाव
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…