पुलिस व स्वाट टीम के साथ बदमाशों से मुठभेड़,25-25 हजार के चार इनामी बदमाश गिरफ्तार.

देर रात रुदौली पुलिस व स्वाट टीम के साथ बदमाशों से मुठभेड़ हुई।जिसमे बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशो को दबोच लिया। मुठभेड़ में चारों बदमाश के पैर में गोली लगी।बता दें कि यह मुठभेड़ कोतवाली रुदौली के गौरिया मऊ पावरग्रिड के पास हुई.बदमाशो के पास से पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किये है. चारो बदमाश अयोध्या से सटे ज़िले अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।इन सभी बदमाशों पर पुलिस ने 25-25 हज़ार भी रखे हुए थे. सभी बदमाश कई जगह लूट व चोरी में वांछित चल रहे थे। मामले की जानकारी देते हुए एसएससी शैलेश पांडे ने बताया कि देर रात रुदौली पुलिस व स्वाट की बदमाशो से भिड़ंत हुई जिसमें 25-25 हजार के चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से चली गोलियों में बदमाशों के पैर में गोली लगी और उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशो का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।जिनके पास से 3 अदद 315 बोर अवैध तमंचा, 6 अदद खोखा कारतूस व 7 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त 2 वाहन सुपर स्प्लेंडर UP50 BJ6149 एव 01 बिना नंबर की मोटर साइकिल व 50000/ नगद बरामद हुए हैं।

और पढ़े  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…