एनकाउंटर: कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्या में शामिल शूटर ढेर, 2 पुलिस जवानों को भी लगी गोली

Spread the love

बड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। वह तरनतारन का रहने वाला था। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लैहली गांव के पास झरमल नदी के पुल के पास बुधवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी हेडकांस्टेबल गुलाब सिंह और कुमार शर्मा घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मारा गया आरोपी मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लैहली क्षेत्र में स्थित एक खंडहर हो चुकी इमारत में छिपा है और अपने साथी एशदीप सिंह के साथ विदेश भागने की फिराक में था।

 

तीन तरफ से घिरा तो की फायरिंग

एसएसपी के अनुसार पुलिस टीमों ने जब खंडहर हो चुकी इमारत को तीनों ओर से घेर लिया तो आरोपी ने जिगाना पिस्तौल (9 एमएम) से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान ही हरपिंदर सिंह के लैहली में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एशदीप की निशानदेही पर अमृतसर से जुगराज सिंह को भी काबू किया था।

डोनी बल गैंग से जुड़ा नेटवर्क

और पढ़े  शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

पुलिस के मुताबिक एशदीप सिंह कुख्यात डोनी बल गैंग का हैंडलर है। उसी ने हत्या की पूरी योजना बनाई और वारदात के बाद विदेश भागने के लिए टिकट भी बुक करवा ली थी। एसएसपी ने बताया कि एशदीप 25 नवंबर को रूस से भारत आया था और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसके सीधे संपर्क डोनी बल से थे जबकि जोधा (इटली) और गुरलाल (यूएसए) गैंग के विदेशी कनेक्शन बताए जा रहे हैं।

 

वारदात में पांच से छह आरोपी शामिल, इनमें दो शूटर

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में कुल पांच से छह लोग शामिल थे। इनमें दो शूटर थे जबकि अन्य आरोपी सपोर्ट रोल में थे। एनकाउंटर में मारा गया हरपिंदर सिंह एक्टिव शूटरों को सपोर्ट कर रहा था और वह पहले भी पांच से छह वारदात में शामिल रहा है। एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य शूटर आदित्य कपूर और पाठक बताए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    अबू धाबी- मिसाइल हमले के बाद गिरा मलबा: 5 भारतीय समेत कई घायल, यूएई ने अब तक कितने हमलों को किया नाकाम?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई और कई खाड़ी देश मुश्किल में फंसे हैं। इसी बीच यूएई में एक और बड़ा हादसा…


    Spread the love

    यहाँ ईवी पर मिलने वाली लाइफटाइम रोड टैक्स छूट खत्म, नई दरें घोषित, सिर्फ दोपहिया वाहनों को राहत

    Spread the love

    Spread the love   कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर दी जा रही लाइफटाइम रोड टैक्स छूट को खत्म कर दिया है। अब कार, जीप, बस और अन्य निजी…


    Spread the love