Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

Spread the love

म्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारियों के अनुसार यह एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब सेना ने छात्रू के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उन्हें दो संदिग्ध आतंकवादियों के इलाके में होने की सूचना मिली थी।

सूत्रों के अनुसार कमांडर ने पहले भी कई बार सुरक्षा बलों को चकमा दिया था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आतंकियों को ठिकाने लगाया।

इस संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू और कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, और 2 पैरासाफोर्स शामिल थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रणनीतिक सटीकता और पूर्ण समन्वय के साथ मुठभेड़ स्थल पर नियंत्रण किया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए गए और उनके पास से 2 एके-47 राइफलें और 5 एके मैगजीन बरामद हुई।

सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है और अभी भी यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान जारी है कि क्षेत्र में कोई और आतंकवादी मौजूद न हों।


Spread the love
और पढ़े  Landslide: किश्तवाड़ में एचआरटी प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
  • Related Posts

    Landslide: किश्तवाड़ में एचआरटी प्रोजेक्ट पर भूस्खलन, 2 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को डांगडरो इलाके में स्थित एचआरटी (हेड रेस टनल) प्रोजेक्ट साइट पर भूस्खलन होने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों…


    Spread the love

    जम्मू- उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास…


    Spread the love