हाथी का तांडव : यज्ञ समारोह में भगदड़ मचने से बिदके हाथी ने 3 लोगों को कुचला, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Spread the love

हाथी का तांडव : यज्ञ समारोह में भगदड़ मचने से बिदके हाथी ने 3 लोगों को कुचला, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां तिवारीपुर इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में आयोजित यज्ञ समारोह के दौरान एक हाथी बिदक (भड़क) गया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर सीएम योगी ने भी दुख जताया और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

लोगों ने बताया कि हाथी को यज्ञ में बुलाया गया था। उसने पंडाल में जमकर तांडव मचाया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलते चला गया। हालांकि, अभी मौतों की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

बताया जा रहा है कि यज्ञ के दौरान बहुत शोर हो रहा था। कुछ लोग हाथी को छेड़ भी रहे थे। इससे वह बिदक गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए है। हाथी गांव के अंदर से होते हुए खेत में भाग गया है। उसे काबू में करने की कोशिश हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आज यज्ञ का कलश यात्रा निकाला जा रहा था। इसे लेकर गांव में बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं। इस कलश यात्रा के जुलूस में शामिल होने के लिए हाथी को भी बुलाया गया था। मौके पर एक हजार के करीब लोग पंडाल में थे। यज्ञ स्थल पर हाथी को देखकर लोग उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुट गए। इस दौरान लोगों ने हाथी को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों का शोर सुनकर हाथी भड़क गया। इस घटना में दो महिला कांति देवी (55), पत्नी शंकर उपाध्याय, कौशल्या देवी (50) पत्नी दिलीप कुमार और कौशल्या का नाती कृष्णा (4) की मौत की हो गई।

और पढ़े  UP- मानसून सत्र: विपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं, इनका आचरण शर्मनाक

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और परिजनों को 5-5 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *