लो जी चल पड़ी लालकुआं से बिजली वाली ट्रेन।।

लालकुआं –
कुमाऊं मंडल में टनकपुर रेलवे स्टेशन के बाद अब लालकुआं से भी बिजली से ट्रेन चलना आज से प्रारंभ हो गया है आज लालकुआं से हावड़ा को जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन विद्युत इंजन के द्वारा किया गया इसके साथ ही कुमाऊं में लालकुआं दूसरा रेलवे स्टेशन हुआ जहां से विद्युत ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है टनकपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन विद्युत इंजन के द्वारा किया जाता है तथा अन्य पैसेंजर ट्रेन भी संचालित होती है ।
रेलवे ने अपनी उपलब्धि उपलब्धि बताते हुए कहा कि इज्जतनगर मंडल हरित ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग के क्षेत्र में अग्रसर है। इसके निमित मंडल के कुल 1018.11 रूट किलोमीटर में से 795.76 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया जा चुका है। भोजीपुरा-लालकुआं 65 किलोमीटर रेल खण्ड के विद्युतीकरण के पश्चात् अब इस रेल खंड पर विद्युत ट्रैक्शन से गाड़ियों का संचालन प्रारंभ कर किया जा चुका है। इसी कड़ी में शनिवार को हफ्ते में 1 दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन आज इलेक्ट्रिक पावर से किया गया। विदित हो कि गत दिवस बरेली सिटी-लालकुआं के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05327/05328 का संचालन भी इलेक्ट्रिक पावर से प्रारंभ कर दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…