ED Arrests AAP MLA: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने किया गिरफ्तार, ईडी की टीम ने आवास पर मारा था छापा

ED Arrests AAP MLA: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने किया गिरफ्तार, ईडी की टीम ने आवास पर मारा था छापा

आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर सोमवार सुबह ईडी की टीम पहुंची। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी। जानकारी मिली है कि ईडी की टीम घंटों तलाशी के बाद अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी अभियान के बाद ईडी विधायक को अपने साथ लेकर गई। है। वहीं आप पार्टी का दावा है कि अमानतुल्लाह को हिरासत में लिया गया है। अपनी गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने पहले ही एक्स पर पोस्ट साझा किया था।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
प्रवर्तन निदेशालय ने आप विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम विधायक को अपने साथ लेकर आफिस पहुंची है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। ईडी कार्यालय के आस पास स्थित सभी मार्गों को बंद किया गया।

ईडी की कार्रवाई पर आप विधायक का बयान
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ईडी के लोग मेरे आवास पर सर्च वॉरेंट के नाम पर मुझे अरेस्ट करने आए हैं। सर्च वॉरेंट के नाम पर उनका उद्देश्य केवल मुझे गिरफ्तार करना है। मुझे ही नहीं मेरी पूरी पार्टी को तंग किया जा रहा है। उनका मकसद है केवल मुझे और मेरी पार्टी को तोड़ना है। आगे कहा कि मैं वादा करता हूं कि जो भी मेरे काम अधूरे हैं वो मेरी टीम, मेरी सरकार करवाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि पहले जैसे हमें कोर्ट से इंसाफ मिला है वैसे ही फिर हमें इंसाफ मिलेगा।

और पढ़े  सत्य निकेतन हादसा: ठेकेदार ने माना- इमारत मालिक के बेटे के कहने पर हटाया पिलर-सीढ़ियां, आधे घंटे बाद ढहा पीजी
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…