चुनाव आयोग की फटकार- मिजोरम CM लालदुहोमा को EC ने लगाई फटकार, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

 

 

चुनाव आयोग ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। यह कार्रवाई डम्पा विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के लिए प्रचार के दौरान दिए गए उनके बयानों को लेकर की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली रिपोर्ट और सत्तारूढ़ जोरोम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी अध्यक्ष लललियानसावता के स्पष्टीकरण की समीक्षा करने के बाद पाया कि पार्टी का जवाब अस्वीकार्य है।

 

सीएम लालदुहोमा का बयान निंदनीय- ECI
आयोग ने शनिवार को मिजोरम के सीईओ को भेजे पत्र में कहा, ‘मुख्यमंत्री लालदुहोमा की तरफ से दिया गया बयान निंदनीय है।’ चुनाव आयोग ने जेडपीएम अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक करें। इसके साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्टार प्रचारक को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे चुनाव में समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बिगड़े या मतदाताओं के मन में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर संदेह पैदा हो। आयोग ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, को अपने वक्तव्यों में सावधानी और संयम बरतना चाहिए।

मिजो नेशनल फ्रंट ने सीएम के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि मुख्यमंत्री ने 21 अक्तूबर को वेस्ट फायलेंग गांव में जेडपीएम के प्रचार अभियान की शुरुआत के दौरान घोषणा की कि 770 करोड़ रुपये की लागत से रेइक गांव में बांध बनाकर 15 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम के सलाहकार पर विपक्ष का आरोप
एमएनएफ ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सलाहकार और विधायक डॉ. लॉरेन लालपेकलियाना चिनजाह ने 17 अक्तूबर को पर्वतुई और फूलपुई वेस्ट गांवों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाकर बड़ी मात्रा में दवाएं बांटीं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके अलावा, एमएनएफ की कानूनी समिति ने गुरुवार को एक और शिकायत दायर की, जिसमें लालदुहोमा पर भड़काऊ भाषण देने, सामुदायिक तनाव भड़काने की कोशिश करने और अपने पद का दुरुपयोग कर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया गया।

और पढ़े  2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

डम्पा में 11 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ललरोजामा ने बताया कि जेडपीएम से नई शिकायत पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह मामला आयोग के पास विश्लेषण रिपोर्ट के साथ भेजा जाएगा। डम्पा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।

  • Related Posts

    अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान, टली विमान की लैंडिंग

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई…

    स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल, क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?

    स्पेन में आज आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 3.86 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव से तय होगा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सत्ता…