चमोली – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, सड़क हुई बंद

चमोली – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, सड़क हुई बंद

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12:15 पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

जोशीमठ मेंबदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है। यहां पर कल भारी चट्टान आने के हाईवे पर यातायात बंद हो गया। अभी यहां पर हाईवे को खोलने का काम जारी है। हाईवे बंद होने से सभी वाहनों को रोका गया, जिसके चलते इस क्षेत्र में कोई वाहन नहीं चल रहे हैं।

तीन दिन से कोई बारिश भी नहीं हो रही है, उसके बावजूद पहाड़ भरभराकर टूट रहे हैं। जिस जगह पर पागल नाला में भूस्खलन हुआ है वो पुराना लैंडस्लाइड जोन है। अभी यहां पर मलबे को हटाया नहीं जा सका है। जोशीमठ में हाईवे टूटने से बड़ी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं। आज मतदान के चलते होटल और दुकाने भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

भारी बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को कई दौर की तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…