दुर्गापुर केस: पुलिस दुष्कर्म कांड के आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाएगी, किया जा सकता है सीन-रिक्रिएशन

Spread the love

 

 

श्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा ताकि घटना का पुनः निर्माण (सीन-रिक्रिएट) किया जा सके।

सीन-रिक्रिएशन जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा- पुलिस
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को जंगली इलाके में ले जाया जाएगा, जो परनागंज काली बाड़ी श्मशान स्थल के पास है और निजी मेडिकल कॉलेज के गेट के नजदीक है। अधिकारी ने कहा, ‘घटना का पुनः निर्माण जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए हम इसे आज कराने की योजना बना रहे हैं।’ इस बीच, मंगलवार की सुबह पांच में से दो आरोपियों को उनके घर ले जाया गया। इसका उद्देश्य यह था कि उनकी जगह से कोई ऐसा सबूत खोजा जा सके जो उन्होंने छिपाया हो। दिन के बाद, सभी पांच आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

निजी कॉलेज का पुराना गार्ड रह चुका है एक आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पूर्व सुरक्षा गार्ड है, जो उसी निजी कॉलेज में काम करता था। दूसरा आरोपी वर्तमान में किसी अन्य अस्पताल में कार्यरत है। इसके अलावा एक आरोपी स्थानीय नगर निगम में अस्थायी कर्मचारी है और एक बेरोजगार है।

क्या है पूरा मामला?
ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में कुछ लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। छात्रा रात में अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान कैंपस गेट के पास ही एक आरोपियों ने उसे घसीटकर पीछे के सुनसान इलाके में ले गए और दुष्कर्म की वारदात  को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर उसे पश्चिम बंगाल से ओडिशा ट्रांसफर करने की गुहार भी लगाई है।

और पढ़े  LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveकई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसमें एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है। ये…


    Spread the love