Don’t take corona lightly : – “0” कोविड पॉलिसी”, अब ऐसे मेटल बॉक्सों में कैद होंगे कोरोना संक्रमित, लाखों को किया कैद ।

चीन अपनी ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत अपने ही नागरिकों से खिलवाड़ कर रहा है। सोशल मीडिया में आए कुछ वीडियो से पता चलता है कि लाखों लोगों को जहां क्वारंटाइन शिविरों में रखा गया है, वहीं कई संक्रमित मरीजों को मेटल बॉक्सों में कैद कर दिया गया है। अगले माह चीन विंटर ओलिपिंक की मेजबानी करने वाला है, इसे देखते हुए सख्ती और बढ़ा दी गई है।
सोशल मीडिया में चीन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनसे पता चलता है कि सख्त पाबंदियों के नाम पर वहां नागरिकों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है। यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भी मेटल के इन बॉक्सों में रखा जा रहा है। कोविड संक्रमितों होने पर इन बॉक्सों में दो सप्ताह के लिए कैद कर दिया जाता है। इनमें लकड़ी के पलंग व टॉयलेट बनाए गए हैं।

और पढ़े  बोस्निया में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा-: यूरोपीय संघ के शांति मिशन के 4 कर्मियों की मौत, 11 घायल
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…