डोनाल्ड ट्रंप: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एकजुट होकर चीन पर लगाएं 50 से 100% टैरिफ’, राष्ट्रपति ट्रंप का नाटो देशों को पत्र

Spread the love

 

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने कहा, मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन तभी लगाऊंगा जब सभी नाटो देश इस पर सहमत हों और वहीं कदम उठाना शुरू कर दें और सभी नाटो देश रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दें।

ट्रंप ने लिखा, जैसाकि आप जानते हैं कि नाटो की जीत के लिए अब तक पूरी कोशिशें नहीं हुई हैं और कुछ देशों की ओर से रूसी तेल की खरीद वाकई चौंकाने वाली है। इससे रूस के खिलाफ बातचीत में आपकी स्थिति और सौदेबाजी की ताकत कमजोर हो जाती है।

 

खैर, अगर आपर तैयार हों तो मैं तैयार हूं। बस आप बताइए कि कब शुरू करना है? मेरा मानना है कि इसके साथ ही अगर नाटो एक समूह के तौर पर चीन पर 50 से 100 फीसदी तक टैरिफ लगाए, जिन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने के बाद पूरी तरह से हटा लिया जाए तो यह इस खौफनाक और बेवजह के युद्ध को खत्म करने में बहुत मददगार साबित होगा।

ट्रंप ने आगे लिखा, चीन का रूस पर काफी मजबूत नियंत्रण है और पकड़ बनी हुई है। ये सख्त टैरिफ उस पकड़ को कमजोर करने का काम करेंगे। उन्होने आगे कहा, यह ट्रंप का युद्ध नहीं है। अगर तब मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। यह युद्ध (पूर्व राष्ट्रपति) जो बाइडन और (यूक्रेनी राष्ट्रपति) वोलोदिमिर जेलेंस्की का है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं यहां सिर्फ इसे रोकने में मदद कर रहा हूं, ताकि रूस और यूक्रेन के हजारों लोगों की जान बचाई जा सके। सिर्फ पिछले हफ्ते ही 7,118 लोग मारे गए- यह पागलपन है।

और पढ़े  Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

Spread the love
  • Related Posts

    अष्टमी नवमी 2026: अष्टमी-नवमी का कंफ्यूजन यहां करें दूर, जानें कब करें कन्या पूजन और किस दिन होगी राम नवमी

    Spread the love

    Spread the loveचैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार को फटकारा,कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में तीन साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में असंवेदनशील रवैया अपनाने पर नाराजगी जताई है। हरियाणा पुलिस और उसकी बाल…


    Spread the love