दिवाली धमाका: BSNL देगा सिर्फ 1 रुपये में 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री सिम कार्ड

 

 

दूरसंचार क्षेत्र की सरकारी कंपनी BSNL ने दिवाली के मौके पर अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ‘BSNL दिवाली बोनांजा 2025’ ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में 4G सर्विस का मजा ले सकते हैं। यह ऑफर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। यानी, एक महीने के लिए यूजर्स लगभग मुफ्त में BSNL की 4G स्पीड और सर्विस का अनुभव कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जो पहली बार BSNL का नेटवर्क आजमाना चाहते हैं। पहले महीने के लिए यह लगभग फ्री ट्रायल प्लान की तरह काम करेगा।

 

प्लान के फायदे
इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री सिम कार्ड की सुविधा दी जा रही है। प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसके बाद यूजर्स अपनी पसंद का कोई भी रेगुलर BSNL प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान चुन सकते हैं।

ऐसे करें ऑफर एक्टिवेट
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या ऑथराइज्ड रिटेलर के पास जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उन्हें 1 रुपये वाला दिवाली बोनांजा सिम कार्ड मिलेगा, जो तुरंत एक्टिवेट किया जा सकता है।

यह ऑफर केवल दिवाली अवधि तक उपलब्ध रहेगा, यानी 15 नवंबर 2025 तक। इसके बाद यह स्कीम बंद हो जाएगी। अधिक जानकारी और सहायता के लिए ग्राहक BSNL हेल्पलाइन (1800-180-1503) या bsnl.co.in वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र से उत्तराखंड तक बारिश का कहर: मुंबई एयरपोर्ट के पास जलभराव, चीन सीमा का पुल बहा, बिगड़ेंगे हालात?
  • Related Posts

    आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के…

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…