दिलीप हत्याकांड: फरार 2 बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर

 

रैया जिले में हाइड्रा चालक दिलीप के हत्याकांड में फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गुरुवार रात साढ़े 12 बजे के करीब मुठभेड़ में धर दबोचा है। सहार थाना के शहबाजपुर बंबा किनारे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात में चेकिंग लगाई। इसी बीच आरोपी बाइक से निकले। पुलिस के रोकने आरोपी ने फायर कर दिया।

बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। आरोपियों की पहचान चमरउआ निवासी दुर्लभ यादव उर्फ पिंटू यादव व शिवम यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी 25-25 हजार के इनामी हैं। सहार सीएचसी के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…