अयोध्या- अमर शहीद जगदंबा पांडेय चौक के नाम से जाना जाएगा देवकाली बाईपास चौराहा

Spread the love

 

 

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूत जगदंबा प्रसाद पांडेय की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए देवकाली बाईपास स्थित चौराहे का नामकरण अमर शहीद जगदंबा पांडेय किया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के तहत अमर शहीद जगदंबा प्रसाद पांडेय की प्रतिमा स्थापित कराने का भी निर्णय लिया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियां उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शिलापट्ट का अनावरण कर चौराहे का विधिवत लोकार्पण किया। महापौर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता अमर शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है। हमारे सैनिक सीमाओं पर अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नगर निगम सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्हें गृहकर और जलकर में राहत दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नमामि गंगे के जिला अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने किया। आयोजन अमर शहीद के पुत्र विजय पांडेय सूरज ने किया था। इस मौके पर वीर नारी शीला पांडेय, भाजपा नेता गोकरन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, सुनील शास्त्री, पार्षद राजकरण, पार्षद प्रतिनिधि मंसूर अहमद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, सुनीता उपाध्याय, पूर्व प्रधान जगदीश चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  शाहजहांपुर- मामूली बात पर बुजुर्ग किसान को सरेराह किया अपमानित, बनाया मुर्गा और फिर...
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love