पंकज उधास का निधन: आज शाम पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी जानकारी

पंकज उधास का निधन: आज शाम पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी जानकारी

पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन होगा। बेटी नायाब ने बताया कि 27 फरवरी की शाम तीन से पांच बजे के बीच अंतिम संस्कार होगा।

मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार

गजल गायक पंकज उधास के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के निधन की पुष्टि की। वहीं, अब नायाब ने दिवंगत गजल गायक के अंतिम संस्कार पर भी अपडेट दिया है। नायाब ने पोस्ट कर बताया है कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, ‘हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीत याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।’

और पढ़े  वेनेजुएला में राजनीतिक कैदियों की रिहाई: ट्रंप और रोड्रिगेज की मुलाकात के बाद अहम फैसला, कौन आए जेल से बाहर?
  • Related Posts

    पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ: पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विचारों की सराहना की है। पुतिन ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र…

    फ्लाईदुबई विमान मामला-: संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट, सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

    सऊदी अरब ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंप दिया गया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी…