दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने किया कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन, नाम दिया ‘भारत मंडपम’

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने किया कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन, नाम दिया ‘भारत मंडपम’

दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स का उद्गाटन बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम ने सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर को देश को समर्पित किया । इस सेंटर का नाम भारत मंडपम रखा गया। 2700 करोड़ रुपये की लागत से इस परिसर को तैयार किया गया है। पीएम मोदी उद्घाटन से पहले प्रगति मैदान पहुंचे और यहां ड्रोन उड़ाकर कन्वेंशन सेंटर का नाम दिखाया। सितंबर में भारत के नेतृत्व में जी-20 नेताओं की बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

आपको बता दें कि प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना के तहत आईईसीसी (एकीकृत प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर) को एक आधुनिक परिसर के तौर पर तैयार किया गया है। परियोजना की कुल लागत 2,254 करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने बताया, लगभग 123 एकड़ क्षेत्र के साथ यह परिसर दुनिया के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में से एक है। सम्मेलन केंद्र के ‘लेवल-3’ पर 7,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, जो इसे ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक सिडनी ओपेरा हाउस से अधिक बड़ा बनाता है, जहां तकरीबन 5,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

और पढ़े  2026 डूसू चुनाव- सू चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा,डेढ़ लाख छात्र कर रहे मतदान
  • Related Posts

    बड़ा खुलासा: आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, ‘सर’ वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी

    दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी पहले भी इसी पार्क में दुष्कर्म की कई…

    दिल्ली में SIR की कतार: कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में

    अपनी पहचान और पुराने रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने के लिए दिल्ली के एसआईआर केंद्रों पर लोगों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। किसी के नाम के आगे…