दिल्ली-NCR की बरसात:- पहली बारिश में दिल्ली डूबी,सड़कें हुईं लबालब, निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से 3 मजदूर लापता

दिल्ली-NCR की बरसात:- पहली बारिश में दिल्ली डूबी,सड़कें हुईं लबालब, निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से 3 मजदूर लापता

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह की शुरुआत मानसूनी बारिश के साथ हुई। जोरदार बारिश ने सड़कों से लेकर घरों तक को पानी से लबालब भर दिया है। कई जगह जलभराव से लोग जहां-तहां फंस गए हैं। कई जगहों पर आलम यह है कि कारें पानी में डूबी गईं, जिससे लोग हलाकान हैं। वहीं बारिश के चलते दिल्ली के एक्यूआई में बड़ा सुधार भी देखने को मिला है। अधिकांश जगहों पर औसतन एक्यूआई 50 के आंकड़े के आसपास है, जबकि कुछ जगहों पर 50 से भी कम रिकॉर्ड हुआ।

दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं।
सीपीसीबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे तक अशोक विहार में एक्यूआई 56 रिकॉर्ड किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट (टर्मिनल-3) में 46, आईटीओ में 53, लोधी रोड में 57 रिकॉर्ड हुआ।

निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में गिरने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। मजदूर घटनास्थल के पास अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे थे और भारी बारिश के कारण झोपड़ियां गड्ढे में गिर गईं।

और पढ़े  संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो: राहुल गांधी ने लॉन्च किया 'सत्याग्रह' पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल

दिल्ली सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
दिल्ली में जलभराव और बारिश को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री आपातकालीन बैठक में शामिल होंगे। दो बजे दिल्ली सचिवालय में बैठक होगी। बैठक में सभी बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे।

  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…