Delhi MCD Election: “आप” पार्टी के पूर्व पार्षद टिकट नहीं मिलने पर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़े..

दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन रविवार को हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गए। उन्हें समझाकर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

‘आप’ के पूर्व पार्षद रविवार सुबह शक्ति पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक बिजली के खंभे पर चढ़ गए। कहा जा रहा है कि वे आगामी एमसीडी चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई है। आप नेता को समझाकर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार देर शाम को आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। आप ने हालांकि इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

और पढ़े  प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…