Delhi HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक दिल्ली में लगी भीषण आग,दमकल की 9 गाड़ियों मौके पर

Delhi HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक दिल्ली में लगी भीषण आग,दमकल की 9 गाड़ियों मौके पर

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में एचडीएफसी बैंक में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची। सुबह 7.15 बजे आग पर काबू पाया गया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर कैलाश (जी.के.) पार्ट-2 में स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के पास आग लगने की सूचना छह बजकर पांच मिनट पर आई। सूचना मिलते ही नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7.15 बजे आग पर काबू पाया गया। आग एचडीएफसी बैंक के बेसमेंट (सर्वर रूम) और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

और पढ़े  दिल्ली: आज से ई-निर्भीक सिस्टम शुरू,अब छात्राएं-महिलाएं थाने जाए बगैर क्यूआर कोड स्कैन कर दे सकेंगी शिकायत
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…