Delhi: आपसी रंजिश में 4 नाबालिगों ने चाकू मारकर ली किशोर की जान, बचाने आए भाई पर भी हमले की कोशिश

हेंद्र पार्क इलाके में रंजिश में चार नाबालिगों ने 17 साल के किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दक्ष के रूप में हुई है। भाई को बचाने के दौरान आरोपियों ने 20 साल के रोहित राज पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने वाले चार नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चाकू बरामद किए हैं। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पुलिस को जे-ब्लॉक मार्केट में एक नाबालिग पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल नाबालिग को उसके भाई बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 17 साल के दक्ष को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दक्ष के बड़े भाई रोहित राज ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर है और माता-पिता और छोटे भाई दक्ष के साथ आई ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता था। उसने बताया कि दक्ष अपने दोस्त गुलशन के साथ सी ब्लॉक मार्केट गया था। उसके कुछ ही देर बाद गुलशन ने उसे जे ब्लॉक मार्केट में दक्ष और कुछ लड़कों के बीच कहासुनी होने के बारे में बताया।

इस जानकारी पर वह तुरंत वहां पहुंचा। जहां उसने दो लोगों को अपने भाई पर चाकू से हमला करते हुए देखा। वह बीच बचाव में वहां पहुंचा तो उन्होंने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी बीच लोगों के इकट्ठा होने और शोर मचाने पर सभी आरोपी भाग गए। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं।

और पढ़े  दिल्ली में चलीं 7 गोलियां: बीच मंडी बदमाशों ने धनिया कारोबारी को भून डाला, बिहार से आया था मोहम्मद आलम
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…

    ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

    दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के मद्देनजर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 की अंतरराष्ट्रीय यात्री-हैंडलिंग क्षमता बढ़ाई है। टर्मिनल-3 के पियर-सी को 9…