सीएम आतिशी: बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी हुईं भावुक

 

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच राजधानी में सियासत गरमाई हुई है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी भावुक हो गईं। पीसी में उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक शिक्षक रहे हैं। अब आप एक 80 साल के बुजुर्ग को गाली देने पर उतर आएंगे।

मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। घोटाले के आरोपों के बीच भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान आतिशी भावुक हो गईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के उनके बारे में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर कहा कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे, उन्होंने दिल्ली के हजारों मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग बच्चों को पढ़ाया है। आज वे 80 साल के हो गए हैं। चुनाव के लिए वे (रमेश बिधूड़ी) ऐसी घटिया हरकत करेंगे कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतने निचले स्तर तक गिर सकती है यह मैं कभी नहीं सोच सकती थी।

सीएम कहा कि वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल हो रहा है। गलत तरीके से वोट काटने की साजिश हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

सीएम आतिशी ने कहा कि जब हमने समीक्षा की तो पता चला कि एक बड़ा घोटाला हो रहा है। जब चुनाव आयोग की ओर से बीएलओ घर-घर जा रहे थे। तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। इससे साफ जाहिर होता है कि वोट काटने को लेकर एक बड़ा घोटाला चल रहा है। 10 फीसदी वोटर्स को जोड़ा गया है जबकि पांच फीसदी वोट काटे गए हैं। यह एक षड्यंत्र चल रहा है।

और पढ़े  डूसू चुनाव में वोटों की गिनती जारी, पहले राउंड में एबीवीपी को बढ़त,एबीवीपी और एनएसयूआई में सीधी टक्कर, जानें...
  • Related Posts

    एसआईआर विवाद: चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्‍ली से बिहार तक कांग्रेस का प्रदर्शन

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कोलकाता और देहरादून…

    राहत की बात- बैंक हड़ताल के दौरान दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पर नहीं लगेगा शुल्क, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

    बैंक यूनियनों की 28 सिंतबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।   बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक,…